We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
नई दिल्ली :- दिल्ली नगर निगम (MCD) वार्ड समिति के हालिया चुनाव परिणामों ने दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी-अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा ने 7 जोन में जीत हासिल की और AAP ने 5 जोन में सफलता प्राप्त की।
ये भी पढ़े-मणिपुर में ड्रोन हमले से बढ़ी देश में चिंता ,सैन्य और नागरिक ठिकानों पर खतरा
मुख्य परिणाम इस प्रकार हैं:
भाजपा की जीत:
- केशवपुरम जोन: भाजपा के योगेश वर्मा (अध्यक्ष) और सुशील (उपाध्यक्ष) ने निर्विरोध जीत दर्ज की।
- नजफगढ़ जोन: भाजपा के अमित खड़खड़ी (चेयरमैन) ने जीत दर्ज की।
- शहरदरा साउथ: भाजपा के संदीप कपूर (चेयरमैन) ने जीत हासिल की।
AAP की जीत:
- करोल बाग जोन: राकेश जोशी (चेयरमैन), ज्योति गौतम (डिप्टी चेयरमैन) और अंकुश नारंग (स्टैंडिंग कमेटी सदस्य) ने निर्विरोध जीत दर्ज की।
- सिटी एसपी जोन: मोहम्मद सादिक (चेयरमैन) और किरण बाला (डिप्टी चेयरमैन) ने जीत हासिल की।
- रोहिणी जोन: AAP ने चेयरमैन पद पर जीत दर्ज की।
चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की वजह से दोनों ही पार्टियों ने अपने पार्षदों पर नजर रखी, जिससे चुनाव की प्रक्रिया में काफी हंगामा भी हुआ।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें