दिल्ली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जलमंत्री सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई - We News 24 Digital

Breaking

WE NEWS 24-वी न्यूज 24 , हर खबर की पोल है खोलते

 


Post Top Ad


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 17 अगस्त 2024

दिल्ली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जलमंत्री सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

दिल्ली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जलमंत्री सख्त, जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई






We News 24 Digital / रिपोर्टिंग सूत्र / अंजली कुमारी 

नई दिल्ली:- राजधानी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। कई जगहों पर सीवर ओवरफ्लो होने से बारिश होने पर सड़कों पर जलभराव की समस्या हो रही है। जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में पहुंचने वाला पानी भी दूषित हो रहा है।


इस पर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसके लिए दिल्ली के मुख्य सचिव को जिम्मेदार ठहराते हुए समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण समस्या बढ़ रही है। अधिकारी एक-दूसरे पर दोष मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं।


ये खबर भी पढ़े-जाने भद्रा काल को क्यों शुभ नहीं माना जाता ,कौन है भद्रा जो जन्म लेते ही दौड़ी संसार को खाने ?


अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

मंत्री ने मुख्य सचिव को सीवर समस्या का तत्काल समाधान करने और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव को लिखे गए लिखित आदेश में कहा गया कि पटपड़गंज गांव, शशि गार्डन, खिचड़ीपुर, सुभाष पार्क, राज नगर पार्ट 2, सत्य निकेतन, आरके पुरम, जेड ब्लॉक रंजीत नगर, फरीदपुरी, बुद्ध नगर, पांडव नगर, डब्ल्यूईए करोल बाग, गढ़ी, पिलांजी, चंद्रावल, कोटला, सराय काले खां बस्ती, जमरूदपुर और चिराग दिल्ली में अधिक समस्याएं हैं। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकता है।



ये खबर भी पढ़े-पटना जिले के बिहटा में 116 एकड़ जमीन पर 1413 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया एयरपोर्ट



अधिकारियों के साथ कई समीक्षा बैठकें

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधियों और जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ कई समीक्षा बैठकें की गईं। उन्हें समस्या वाले क्षेत्र के बारे में जानकारी देने के बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ। समस्या का समाधान करने के बजाय शहरी विकास विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और वित्त विभाग आरोप-प्रत्यारोप में लगे हुए हैं। अधिकारियों के मुखिया होने के नाते मुख्य सचिव इसके लिए जिम्मेदार हैं। मुख्य सचिव को मौखिक और लिखित निर्देश देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ऐसी लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। 


वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

.com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/      .com/img/a/

Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here