We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / प्रियंका जयसवाल
नई दिल्ली:- रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाल ही में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश इस संघर्ष को सुलझाने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी भारत की साख को स्वीकार करते हुए कहा था कि भारत यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस संदर्भ में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल की रूस यात्रा को अहम माना जा रहा है। डोभाल अगले सप्ताह रूस के कजान में आयोजित ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक में हिस्सा लेंगे, जहां वह रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए महत्वपूर्ण वार्ताएं कर सकते हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात चीनी और रूसी समकक्षों से होने की भी संभावना है, जिससे शांति वार्ता को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़े-बिहार पत्रकारिता के क्षेत्र में दिग्गजों की धरती : डीएम रिची पांडेय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी रूस और यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं। रूस में उनकी यात्रा के दौरान पुतिन ने गले लगाकर उनका स्वागत किया था। इसके बाद जब पीएम मोदी यूक्रेन गए, तो रूस ने सम्मान स्वरूप इस दौरान किसी भी तरह का हमला न करने का ऐलान किया था। भारत की इस तटस्थ भूमिका और दोनों पक्षों के साथ अच्छे संबंधों के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी मध्यस्थता को मान्यता मिल रही है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

 

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें