कोलकता के तालतला पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट ,इलाके में हाई अलर्ट - We News 24 Digital

Breaking

WE NEWS 24-वी न्यूज 24 , हर खबर की पोल है खोलते

 


Post Top Ad


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 14 सितंबर 2024

कोलकता के तालतला पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट ,इलाके में हाई अलर्ट


कोलकता के तालतला पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट ,इलाके में हाई अलर्ट








We News 24 » रिपोर्टिंग सूत्र / सुजीत कुमार विश्वास 


कोलकाता:- के एसएन बनर्जी रोड पर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया है। यह घटना दोपहर करीब 1:45 बजे तालतला पुलिस स्टेशन के पास ब्लोचमैन सेंट और एसएन बनर्जी रोड के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक प्लास्टिक की बोरी में धमाका हुआ जिससे कचरा उठाने वाला व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, और घायल व्यक्ति को एनआरएस अस्पताल ले जाया गया है।


ये भी पढ़े-बारामूला में सुरक्षाबलों मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया


विस्फोट में घायल व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय बापी दास के रूप में हुई है, जो एसएन बनर्जी रोड के फुटपाथ पर रह रहा था। फिलहाल, डॉक्टरों की सलाह के चलते पुलिस ने उसका बयान अभी तक दर्ज नहीं किया है। घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ते (BDDS) और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की जा रही है।



ये भी पढ़े-अब छठ दीपावली पर पूर्वांचल के लोगो को नहीं रहेगी टेंशन ,रेलवे नव दिया 100 गाड़ी का तोहफा


यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की हत्या और रेप के मामले में जूनियर डॉक्टरों द्वारा प्रदर्शन चल रहा है। हाल ही में उसी इलाके में एक संदिग्ध बैग मिलने से भी दहशत का माहौल बना था, हालांकि उस बैग से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। 


पुलिस ने धमाके वाली जगह को घेर लिया है.आगे की जांच को बीडीडीएस टीम को बुलाया गया है. बीडीडीएस की टीम ने घटनास्थल पर मौजूद बैग के आसपास की चीजों की जांच की. इसके बाद उस रोड पर ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया. धमाके के बाद पुलिस ने एसएन रोड पर ट्रैफिक को रोक दिया था. 



वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट



WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here