We News 24 Digital / रिपोर्टिंग सूत्र / विवेक श्रीवास्तव
नई दिल्ली:- दिल्ली में अगस्त महीने में अच्छी बारिश हुई है। यहां लगातार 20 दिनों तक बारिश हुई। लेकिन अब इसमें ब्रेक लग सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक अगस्त के बचे दिनों में बेहद कम बारिश होने की संभावना है। वहीं, इस मानसून में पंजाब और हरियाणा में भी कम बारिश हुई है। IMD के मुताबिक, मानसून टर्फ अपनी मूल स्थिति में है। इस वजह से उत्तर भारत में जमकर बारिश हुई। दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ ही पहाड़ी इलाकों में भी जमकर बारिश हुई।
ये खबर भी पढ़े-Kolkata Doctor Murder Case:सुप्रीम कोर्ट ने कहा डॉक्टर काम नहीं करेंगे तो सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचा कैसे चलेगा ?
IMD के मुताबिक, दिल्ली के मौसम में काफी बदलाव आया है। यहां बारिश की संभावना कम है। गुरुवार की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, हल्की हवा चलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस महीने पहली बार दिल्ली का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। यहां अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस महीने के सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। आज भी ऐसे ही मौसम के बने रहने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़े-पाकिस्तान में होगा बांग्लादेश जैसा हंगामा, सड़कों पर उतरेंगे इमरान खान के समर्थक
यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश हुई
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिमी असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, गोवा, उत्तरी आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी।
ये खबर भी पढ़े-दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन के छतरपुर-मंदिर स्टेशन पर आज सुरंग का काम पूरा हुआ
उत्तर भारत समेत तटीय भारत में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, रायलसीमा समेत गुजरात के कुछ इलाकों, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें