बन गयी दिल्ली में आतिशी की नई सरकार देखे किसे मिले कौन सा विभाग - We News 24 Digital

Breaking

WE NEWS 24-वी न्यूज 24 , हर खबर की पोल है खोलते

 


Post Top Ad


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 21 सितंबर 2024

बन गयी दिल्ली में आतिशी की नई सरकार देखे किसे मिले कौन सा विभाग

बन गयी दिल्ली में आतिशी की नई सरकार देखे किसे मिले कौन सा विभाग




वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट



We News 24 » रिपोर्टिंग सूत्र / काजल कुमारी 


नई दिल्ली:- दिल्ली की आम आदमी पार्टी की नई सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री आतिशी के पास सबसे ज्यादा विभाग हैं। जबकि इमरान हुसैन को सबसे कम मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि आतिशी ने शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद शाम तक सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी बांट दिए गए। जिसमें मुख्यमंत्री आतिशी समेत सभी पांचों मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी गई। सीएम कार्यालय ने इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी।



ये भी पढ़े-बिहार के सीतामढ़ी में किन्नर को मारकर बांसबाड़ी में शव लटकाया




मुख्यमंत्री आतिशी के मंत्रालय

मुख्यमंत्री आतिशी के पास 13 मंत्रालय होंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • लोक निर्माण विभाग
  • बिजली
  • शिक्षा
  • उच्च शिक्षा
  • प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा
  • जनसंपर्क
  • राजस्व
  • वित्त
  • योजना
  • सेवा
  • सतर्कता
  • जल
  • विधि, न्याय एवं विधायी कार्य विभाग

अन्य मंत्रियों के मंत्रालय

  1. सौरभ भारद्वाज के पास 8 मंत्रालय हैं:

    • शहरी विकास
    • सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
    • स्वास्थ्य
    • उद्योग
    • कला, संस्कृति एवं भाषा
    • पर्यटन
    • समाज कल्याण
    • सहकारिता विभाग
  2. गोपाल राय के पास 3 मंत्रालय हैं:

    • पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग
    • विकास
    • सामान्य प्रशासन विभाग
  3. कैलाश गहलोत के पास 5 मंत्रालय हैं:

    • परिवहन
    • प्रशासनिक सुधार
    • सूचना एवं प्रौद्योगिकी
    • गृह
    • महिला एवं बाल विकास
  4. इमरान हुसैन के पास 2 मंत्रालय हैं:

    • खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
    • चुनाव विभाग
  5. मुकेश अहलावत के पास 5 मंत्रालय हैं:

    • गुरुद्वारा चुनाव
    • एससी एवं एसटी
    • भूमि एवं भवन
    • श्रम
    • रोजगार मंत्रालय

महत्वपूर्ण विभागों में कोई बदलाव नहीं

नई सरकार में चार मंत्रियों के महत्वपूर्ण विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है:

  • सौरभ भारद्वाज को फिर से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • गोपाल राय फिर से पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • कैलाश गहलोत को इस बार भी परिवहन विभाग की कमान सौंपी गई है।
  • इमरान हुसैन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

इस विभाजन के तहत सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और वे अपने कार्यभार को संभाल रहे हैं। 


वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट



WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here