We News 24 » रिपोर्टिंग सूत्र / मनोज कुमार चौहान
उत्तर प्रदेश :- के मथुरा-अलीगढ़ रोड पर हुए सड़क हादसे में बिहार के आठ लोगों की मौत की दुखद खबर सामने आई है। यह हादसा कोसी-शेरगढ़ रोड पर हुआ, जब हरियाणा के ईंट-भट्ठे में काम करने जा रहे मजदूरों की पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में बिजली का तार पिकअप पर गिरने के बाद कई लोग जान बचाने के लिए कूदने लगे, जिससे दो मजदूर कुचल गए। हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में हिच्छापुर गांव के कुछ परिवारों के सदस्य भी शामिल हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। घटना के बाद मृतकों के परिजन यूपी के लिए रवाना हो गए हैं।
ये भी पढ़े-दिल्ली के पांडुनगर में वाल्मिकी जयंती के मौके पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
इस दुखद घटना में, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर के कारण बिजली का तार टूटकर पिकअप पर गिर गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पिकअप में सवार लोग जान बचाने के लिए कूदने लगे। इसी दौरान चालक ने पिकअप को पीछे करने की कोशिश की, जिससे दो मजदूर कुचल गए। इस दुर्घटना में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज यूपी के जिला अस्पताल में चल रहा है, और प्रशासन द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है।
इस हृदयविदारक हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मरने वालों में बिहार के हिच्छापुर गांव के निम्नलिखित लोग शामिल हैं:
- गौरी देवी (35)
- सिकंदर मांझी (गौरी देवी के पति)
- कोमल कुमारी (2 वर्ष, उनकी पुत्री)
- कुंती देवी (28)
- प्रेम मांझी (कुंती देवी के पति)
- प्रियंका कुमारी (2 वर्ष, उनकी पुत्री)
इनके अलावा कुछ और लोगों की भी मौत होने की संभावना है, लेकिन अभी उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं आई है। प्रशासन द्वारा छानबीन जारी है, और घायलों का इलाज यूपी के जिला अस्पताल में चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें