We News 24 » रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
नई दिल्ली :- दिल्ली में दीपावली के दौरान जल आपूर्ति की कमी की समस्या गहराती जा रही है। इसके पीछे मुख्य कारण यमुना नदी में अमोनिया का बढ़ा हुआ स्तर और ऊपरी गंगा नहर का रखरखाव कार्य है, जिसके कारण नहर 12 से 31 अक्टूबर तक बंद है। दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, भागीरथी और सोनिया विहार जल शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) को आवश्यक मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा, जिससे इन संयंत्रों से लगभग 30% कम पानी की आपूर्ति हो रही है।
इससे पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली का हिस्सा और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में जल आपूर्ति में परेशानी हो रही है। 110 एमजीडी क्षमता वाले भागीरथी डब्ल्यूटीपी और 140 क्षमता वाले एमजीडी सोनिया विहार डब्ल्यूटीपी के लिए कच्चा पानी का स्रोत ऊपरी गंगा नहर है।
ये भी पढ़े-कोर्ट ने नही किया जमा मस्जिद को संरक्षित इमारत घोषित ,याचिका किया ख़ारिज
दिल्ली जल आपूर्ति में कमी के कारण, 1 नवंबर को दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या हो सकती है। प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं:
पूर्वी दिल्ली:
- गोकुलपुरी, सोनिया विहार, करावल नगर, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, कोंडली, दल्लूपुरा, यमुना विहार, जाफराबाद, झिलमिल, मंडावली, शकरपुर, विवेक विहार, कड़कड़डूमा, जगतपुरी, शालीमार पार्क, कृष्णा नगर, पटपड़गंज, प्रीत विहार, विश्वकर्मा पार्क, ललिता पार्क, सीलमपुर, शास्त्रीपार्क, ब्रहमपुरी, कैलाश नगर।
हमारे twitter Page को Like करे
हमारे WhatsApp Chenal को Join करे
हमारे Facebook Page को Likeकरे
उत्तर पूर्वी दिल्ली:
- करावल नगर, शाहदरा, सीलमपुर, गोकुलपुरी, नंदनगरी, शास्त्रीपार्क।
दक्षिण दिल्ली के क्षेत्र:
- लाजपत नगर, मूलचंद अस्पताल, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, देवली, अंबेडकर नगर, ओखला, कालकाजी, कालकाजी एक्सटेंशन, गोविंदपुरी, श्याम नगर कॉलोनी, ओखला सब्जी मंडी, अमर कॉलोनी, दक्षिण पुरी, पंचशील पार्क, शाहपुर जाट, कोटला मुबारकपुर, सरिता विहार, सिद्धार्थ नगर, अपोलो, जीके नार्थ, मालवीय नगर, डियर पार्क, गीतांजलि, श्रीनिवासपुरी, जीके साउथ, छतरपुर।
एनडीएमसी क्षेत्र:
- जल विहार, सराय काले खां।
जल बोर्ड की सलाह: दिल्ली जल बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और इसे बर्बाद न करें। आवश्यकता पड़ने पर टैंकर से पानी मंगा सकते हैं।। पानी की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में लोग शिकायत दर्ज कर सकते हैं:
- टोल-फ्री नंबर: 1916 / 1800117118
- ईमेल: grievances-djb@delhi.gov.in
- व्हाट्सएप: 9650291021
- अन्य संपर्क नंबर: 23538495, 23634469, 23513073, 23527679
इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड ने आग्रह किया है कि लोग पानी का सीमित और सोच-समझकर उपयोग करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें