We News 24 » रिपोर्टिंग सूत्र / कविता चौधरी
नई दिल्ली :- दिल्ली के पटेलनगर ,पांडूनगर में बाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त शामिल हुए, जिन्होंने महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोभायात्रा में पारंपरिक संगीत, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक झांकियां देखने को मिलीं, जो महर्षि वाल्मीकि के जीवन और शिक्षाओं को दर्शा रही थीं।
ये भी पढ़े-दिल्ली की 1731 कच्ची कॉलोनियों के लोगों को दिल्ली सरकार की तरफ से बड़ी राहत
स्थानीय लोगों और समुदायों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। मार्ग को सजाया गया था और विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का प्रचार किया गया। इस प्रकार के आयोजन, न केवल धार्मिक उत्सव होते हैं, बल्कि समाज में सद्भावना और एकता का संदेश भी फैलाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें