8 घंटे में अब पहुंचेंगे पटना और दिल्ली ,चलेगी भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - We News 24 Digital

Breaking

WE NEWS 24-वी न्यूज 24 , हर खबर की पोल है खोलते

 


Post Top Ad


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 3 सितंबर 2024

8 घंटे में अब पहुंचेंगे पटना और दिल्ली ,चलेगी भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

 

8 घंटे में अब पहुंचेंगे  पटना और दिल्ली ,चलेगी भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन







We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा 


पटना:- वंदे भारत चेयर कार के बाद अब भारतीय रेलवे पूरे भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने जा रहा है। आपको बता दें कि स्लीपर ट्रेन की पहली जोड़ी रविवार को बनकर तैयार हो गई है। भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार 1 सितंबर को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले मॉडल की झलक देखी और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। अगले 10 दिनों में इस ट्रेन को टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक 3 महीने में यह ट्रेन आम लोगों के लिए चलने लगेगी।


पटना और दिल्ली के बीच चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन


बिहार के लोगों के लिए खुशी की बात है कि पटना और दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने जा रही है। यह ट्रेन करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे और यह ट्रेन 8 घंटे में पटना से दिल्ली पहुंचेगी। इसके स्टॉपेज अभी तय नहीं किए गए हैं।



यह भी पढ़ें:- दुष्कर्म और हत्या के दोषियों को 10 दिनों के भीतर मिलेगी मौत की सजा



वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कितनी बर्थ होंगी?


आपको बता दें कि स्लीपर वंदे भारत में सीटों की संख्या चेयर कार वाली वंदे भारत ट्रेन से ज्यादा होगी। चेयर कार में 8 कोच और 530 सीटें हैं। स्लीपर ट्रेन में 16 कोच और 823 बर्थ होंगी।



ये भी पढ़े-गृह अतिचार करने वाले पांच आरोपियों को 6 महा का कारावास अमरवाड़ा न्यायलय ने सुनाया फेसला



वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया कितना होगा?


रेल मंत्री का कहना है कि यह ट्रेन मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बनाई गई है। इस ट्रेन का किराया राजधानी ट्रेन के लगभग बराबर हो सकता है। शुरुआत में इसे 800 से 1200 किलोमीटर की दूरी तक चलाने का फैसला किया गया है। इस ट्रेन को इस उद्देश्य से बनाया गया है कि यह ट्रेन रात भर की यात्रा के लिए लोगों की पहली पसंद बने।



यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़



वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब शुरू होगी?


आपको बता दें कि अगले 3 महीनों की मानें तो दिसंबर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। कोच का निर्माण पूरा हो चुका है। अगले 2 महीने तक ट्रेन का परीक्षण किया जाएगा। उसके बाद ट्रेन को यात्रियों के लिए चलाया जाएगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को 800 से 1200 किलोमीटर के सफर के लिए डिजाइन किया गया है। रात में खाना खाने के बाद यात्री इसमें सवार होंगे और सुबह नाश्ते के समय तक अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here