We News 24 » रिपोर्टिंग सूत्र / अंजली कुमारी
नई दिल्ली :- देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। हर तरफ स्मॉग छाया हुआ है। यह समस्या पहली बार नहीं आई है, दिल्ली हर साल इसी तरह गैस का चैम्बर बनती रही है। अब दिल्ली में शुक्रवार से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का स्टेज-III लागू करने का फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़े-आम आदमी पार्टी के विधायक ने स्थानीय लोगों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया
GRAP-3 के तहत प्रतिबंधित गतिविधियाँ:
- निर्माण और विध्वंस गतिविधियाँ
- फुटपाथों को पक्का करने सहित सड़क निर्माण
- बोरिंग और ड्रिलिंग कार्य
- सीवर लाइन बिछाने, जल निकासी कार्य आदि
- निर्माण सामग्री की लोडिंग और अनलोडिंग
- कच्ची सड़कों पर वाहनों की आवाजाही
- दिल्ली में रजिस्टर्ड डीजल से चलने वाले वाहन, बीएस 3 या इससे नीचे के मानक वाले MGV पर रोक
हमारे twitter Page को Like करे
हमारे WhatsApp Chenal को Join करे
हमारे Facebook Page को Likeकरे
GRAP के विभिन्न फेज:
- ग्रेप-1: AQI 201 से 300 (खराब स्थिति)
- ग्रेप-2: AQI 301 से 400 (बहुत खराब स्थिति)
- ग्रेप-3: AQI 401 से 450 (गंभीर स्थिति)
- ग्रेप-4: AQI 450 से अधिक (गंभीरतम स्थिति)
ये भी पढ़े-दिल्ली नगर निगम में एक बार फिर आप का कब्जा ,महेश खींची बने नए मेयर
NCR की वायु गुणवत्ता:
दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों जैसे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘खराब' रही है। फरीदाबाद में AQI ‘मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में AQI की स्थिति “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गई है। आनंद विहार का AQI 473, द्वारका का 458, आरके पुरम का 454, मुंडका का 460 और चांदनी चौक का 407 दर्ज किया गया।
ये भी पढ़े-कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, 17 घंटे देरी से चल रही है ट्रेन , दफ्तर जाने वाले परेशान
इस स्थिति को देखते हुए, दिल्ली सरकार ने GRAP-3 के तहत प्रदूषण नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करने का आश्वासन दिया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि वायु गुणवत्ता में गिरावट से निपटने के लिए इन उपायों को सख्ती से लागू किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें