We News 24 Digital / रिपोर्टिंग सूत्र / अनिल पाटिल
पुणे :- में एक दुखद हादसा हुआ है। जिले के पौड़ इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में चार लोग सवार थे। इस हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया है और तीन लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण तेज हवाओं के कारण यह दुर्घटना हुई है।दूसरी ओर, इस घटना के संबंध में एसपी पंकज देशमुख ने कहा, "पुणे के पौड़ गांव के पास एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का था। यह मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे।"
ये खबर भी पढ़े-बिहटा शहर में विजडम स्क्वायर द एजुकेशन हब कोचिंग संस्थान का उद्घाटन
हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे
पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। इस हादसे में पायलट घायल हो गया है और उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि पायलट के अलावा अन्य तीन यात्रियों की हालत स्थिर है। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर AW 139 और पायलट की जानकारी भी सामने आई है। यह हेलीकॉप्टर ग्लोबल वेक्टरा कंपनी का है। घायल कैप्टन का नाम आनंद है। इसके अलावा अन्य तीन की पहचान दीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम के रूप में हुई है।
ये खबर भी पढ़े-बिहटा ईएसआईसी अस्पताल में हंगामा, मरीज के परिजनों ने अस्पताल का मुख्य गेट किया बंद।
मुंबई से हैदराबाद जा रहा था हेलीकॉप्टर
जानकारी के मुताबिक, पुणे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। माना जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर ने मुंबई के जुहू से उड़ान भरी थी। यात्रा के दौरान खराब मौसम और तकनीकी खराबी के कारण यह पुणे के पौड़ इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
टुकड़ों में टूटा हेलीकॉप्टर
आपको बता दें कि हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल छोटी दूरी की यात्रा के लिए किया जाता है। दुर्घटनास्थल से हेलीकॉप्टर के बुरी तरह नष्ट होने की जानकारी सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी की गई तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और इसके कई हिस्से बिखर गए हैं। साथ ही क्रैश होने के कारण इसमें आग भी लग गई। प्रशासन का कहना है कि यह दुर्घटना कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल दुर्घटना के विवरण और बारीकियों का इंतजार किया जा रहा है ताकि इसके कारणों का पता चल सके।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें