पीएम मोदी लगातार 11वीं बार पर लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा - We News 24 Digital

Breaking

WE NEWS 24-वी न्यूज 24 , हर खबर की पोल है खोलते

 


Post Top Ad


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 13 अगस्त 2024

पीएम मोदी लगातार 11वीं बार पर लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा


पीएम मोदी लगातार 11वीं बार पर लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा






We News 24 Digital / रिपोर्टिंग सूत्र / विवेक श्रीवास्तव 

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इसके साथ ही वह पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ देंगे। क्योंकि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर लगातार 10 बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। 


हालांकि, लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वह 1947 से 1963 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उन्होंने लगातार 17 बार तिरंगा फहराया। इसके बाद उनकी बेटी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगातार 16 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। जवाहरलाल नेहरू ने लगातार 17 बार तिरंगा फहराया  जबकि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 तक लगातार पांच बार, फिर 1980 से 1984 तक यानी कुल 16 बार लाल किले पर झंडा फहराया और लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। उनके बाद पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2013 तक लगातार दस बार झंडा फहराया।


ये खबर भी पढ़े-अमेरिकी राष्ट्रपति का तख्ता पलट जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर



18 हजार लोगों को भेजा गया निमंत्रण

इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला परिसर में होने वाले कार्यक्रम के लिए 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें से 4 हजार विशेष अतिथि महिला, किसान, युवा और गरीब तबके से होंगे। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर इन चार जातियों को आमंत्रित करने का फैसला किया है। इनके अलावा ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। 

वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

.com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/      .com/img/a/

Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here