राहुल गाँधी की दोहरी नागरिकता को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर फोड़ा बम - We News 24 Digital

Breaking

WE NEWS 24-वी न्यूज 24 , हर खबर की पोल है खोलते

 


Post Top Ad


 

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 10 अगस्त 2024

राहुल गाँधी की दोहरी नागरिकता को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर फोड़ा बम

राहुल गाँधी की दोहरी नागरिकता को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर फोड़ा बम









We News 24 Digital / रिपोर्टिंग सूत्र / काजल कुमारी 

नई दिल्ली :- सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया और उनके द्वारा दाखिल किए गए वार्षिक रिटर्न की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने पूछा कि क्या सोनिया गांधी राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को ब्लैकमेल कर रही हैं?


सुब्रमण्यम स्वामी ने एक्स पर राहुल गांधी को लेकर क्या दावा किया?

सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने ब्रिटिश सरकार को दाखिल किए गए वार्षिक रिटर्न का एक दस्तावेज शेयर किया। जिसमें राहुल गांधी का नाम दिख रहा है। इसमें कंपनी का नाम और पता भी लिखा हुआ है। पोस्ट में सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा, यह राहुल गांधी द्वारा ब्रिटिश नागरिक के तौर पर ब्रिटिश सरकार को दाखिल किया गया वार्षिक रिटर्न है। क्या कार्रवाई न करने पर सोनिया द्वारा मोदी को ब्लैकमेल किया जा रहा है?



ये खबर भी पढ़े-क्या हमेशा होता है आपके सिने में जलन पेट में ऐंठन तो आप हो गए है इसके शिकार


सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला

सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला। उन्होंने एक्स पर लिखा, मोदी और शाह राहुल गांधी को क्यों बचा रहे हैं, जबकि वह विदेशी नागरिक हैं, जिन्होंने 2003 में ब्रिटिश नागरिकता हासिल की और लंदन में बैक ऑप्स नाम की कंपनी शुरू की। उनकी भारतीय नागरिकता अमान्य है। स्वामी ने आगे लिखा, अगर मोदी उन्हें बचाते रहे तो मुझे उनके और शाह के खिलाफ केस दर्ज कराना पड़ेगा।


ये खबर भी पढ़े-झारखंड में घट रहा है हिन्दू की संख्या ,हेमंत सोरेन सरकार से युवा निराश


सुब्रमण्यम स्वामी पहले भी राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठा चुके हैं

सुब्रमण्यम स्वामी ने पहली बार राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल नहीं उठाए हैं। बल्कि उन्होंने 2015 में भी इस मुद्दे पर आवाज उठाई थी और प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था। उन्होंने राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताते हुए उनकी संसद सदस्यता और भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग की थी। 2016 में भी बीजेपी सांसद महेश गिरी ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर स्पीकर को पत्र लिखा था और कांग्रेस सांसद से स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। जिसके बाद मामले को जांच के लिए कमेटी को भेज दिया गया था। बाद में राहुल गांधी ने जवाब दिया था कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अपने जवाब में कहा था कि न तो मैंने कभी ब्रिटिश नागरिकता मांगी है और न ही रखी है। 2017 में सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर से इस मुद्दे को उठाया था और तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था।


भारत में दोहरी नागरिकता मान्य नहीं है

भारत में दोहरी नागरिकता मान्य नहीं है। कोई भी नागरिक सिर्फ़ एक ही देश की नागरिकता रख सकता है। भारत का नागरिक किसी दूसरे देश की नागरिकता नहीं ले सकता। अगर ऐसा होता है तो उसकी नागरिकता खत्म हो सकती है। 

वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

.com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Responsive Ads Here