We News 24 Digital / रिपोर्टिंग सूत्र / राजकुमार चौहान
फतेहपुर:- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि एक शख्स उस पर शादी का दबाव बना रहा था। फिलहाल महिला कांस्टेबल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भाई का साला लगातार महिला कांस्टेबल पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी।
ये खबर भी पढ़े-अपराधियों के हौसले बुलंद, दानापुर थाने के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी!
महिला कांस्टेबल की शादी पहले से ही दूसरी जगह तय थी और इसी साल उसकी शादी होनी थी। इसके बावजूद उसके भाई का साला चंदन उससे शादी करना चाहता था। उसने कई बार प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज भी किया, लेकिन उसने मना कर दिया। जिसके बाद चंदन प्रियंका पर दबाव बनाने लगा। जौनपुर की रहने वाली प्रियंका सरोज 2018 BAT की कांस्टेबल थीं। वह पिछले पांच सालों से फतेहपुर के थरियांव थाने में तैनात थीं। रोजाना की तरह वह रविवार को भी थाने पहुंची और अपनी ड्यूटी पूरी की।
ये खबर भी पढ़े-दिल्ली में लौटेगा सीलिंग और तोड़फोड़ का दौर, 2014 के बाद बने 10 लाख से ज्यादा अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे
प्रियंका थाना परिसर में ही बने आवासीय भवन में रहती थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने कमरे पर पहुंची। इसी बीच चंदन उसे बार-बार फोन करके शादी के लिए दबाव बनाने लगा। प्रियंका ने पहले तो उसे काफी समझाया, लेकिन जब वह नहीं माना तो महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की धमकी दे दी। जिसके बाद चंदन ने तुरंत थाने में तैनात कांस्टेबल विनोद को फोन करके प्रियंका के बारे में जानकारी दी। वह दौड़कर प्रियंका के कमरे में गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। विनोद ने देखा कि प्रियंका फंदे से लटकी हुई थी।
ये खबर भी पढ़े-अब बांग्लादेश में किसका का सर तन जुदा ,बांग्लादेश लगातार हिंदुओं पर हो रहा है जानलेवा हमला
वहीं, घटना पर महिला कांस्टेबल के पिता ने बताया कि उनके बेटे का साला लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जिससे प्रियंका काफी परेशान थी और इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें